S.D. Girls Sr. Sec. School

Aff. to Board of School Education Haryana — Code 9163

School Photo

About the School

Established in the heart of Karnal, S.D. Girls Sr. Sec. School is run by S.D. Girls Education Society. We provide quality education at affordable fees, focusing on holistic development.

Vision

To nurture confident, disciplined and responsible citizens through value-based education.

एस.डी. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध — कोड 9163

Classroom Photo

विद्यालय परिचय

करनाल के मध्य में स्थित, एस.डी. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस.डी. एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित है। हम सुलभ शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करते हैं।

दृष्टि

मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण।

Infrastructure

Facilities & campus overview

Campus

Labs & Smart Classes

Computer lab, Science lab and smart classrooms equipped for modern learning.

Library

Well-stocked library for all grades with reading room facilities.

सुविधाएँ

कैंपस और सुविधाओं का अवलोकन

Library Photo

लैब और स्मार्ट क्लास

कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और आधुनिक शिक्षण हेतु स्मार्ट क्लासेज उपलब्ध हैं।

पुस्तकालय

सभी कक्षाओं के लिए समृद्ध पुस्तकालय एवं पठन कक्ष।

Admission Information

Rules and required documents

Admission Desk

Documents Required

  • Birth Certificate
  • Aadhar Card
  • Previous Class Marksheet
  • Two Passport Size Photos

Fee Structure

Nominal and affordable — details available at the school office.

प्रवेश सूचना

नियम एवं आवश्यक दस्तावेज़

Admission Day Photo

आवश्यक दस्तावेज़

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • पिछली कक्षा की अंक तालिका
  • दो पासपोर्ट आकार की फोटो

शुल्क संरचना

शुल्क नाममात्र है — विवरण विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Admission Policy

School Admission Rules & Guidelines

Admission Policy

1. Introduction

S.D. Girls Sr. Sec. School, Karnal admits students purely on merit and seat availability. The admission policy ensures fairness, transparency, and equal opportunity for all eligible candidates.

2. Age & Eligibility

Admission to any class is subject to the student fulfilling the minimum age as per Haryana Board norms. Original Birth Certificate and Transfer Certificate are mandatory for admission.

3. Admission Procedure

  1. Registration at the school office during notified dates.
  2. Submission of duly filled admission form with documents.
  3. Interaction/assessment with the child (if required).
  4. Final admission confirmation after fee deposit.

4. Required Documents

  • Birth Certificate
  • Latest Marksheet / Report Card
  • Aadhar Card (Student & Parents)
  • Passport Size Photographs (2 each)
  • Transfer Certificate (for Class II and above)

5. Fee Rules

Fees once deposited are non-refundable. Parents must ensure timely payment of monthly/quarterly dues. Late fee fine will be applicable as per school norms.

6. Withdrawal / Cancellation

Parents must inform in writing before withdrawing a student. No refund of fee or charges will be made once admission is confirmed.

7. Discipline & Attendance

Students are expected to maintain discipline and punctuality. Minimum 75% attendance is mandatory to appear in examinations.

8. Disclaimer

The school reserves the right to amend rules or policies without prior notice whenever deemed necessary in the interest of academics and discipline.

This is the official admission policy of S.D. Girls Sr. Sec. School for parents' information and legal reference.

प्रवेश नीति

विद्यालय प्रवेश नियम व दिशानिर्देश

Policy Photo

१. परिचय

एस.डी. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल में प्रवेश केवल योग्यता और सीट उपलब्धता के आधार पर दिया जाता है। विद्यालय की प्रवेश नीति निष्पक्षता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करती है।

२. आयु व पात्रता

प्रत्येक कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु हरियाणा बोर्ड के मानदंडों के अनुसार होगी। जन्म प्रमाणपत्र और ट्रांसफर सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं।

३. प्रवेश प्रक्रिया

  1. निर्धारित तिथियों में विद्यालय कार्यालय में पंजीकरण।
  2. सभी आवश्यक दस्तावेज़ों सहित पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करना।
  3. बच्चे का इंटरैक्शन / मूल्यांकन (यदि आवश्यक हो)।
  4. शुल्क जमा करने के बाद अंतिम प्रवेश की पुष्टि।

४. आवश्यक दस्तावेज़

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • नवीनतम अंकपत्र / रिपोर्ट कार्ड
  • आधार कार्ड (विद्यार्थी एवं अभिभावक)
  • पासपोर्ट आकार के दो फोटो
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (कक्षा २ व उससे ऊपर के लिए)

५. शुल्क नियम

एक बार जमा की गई शुल्क वापिस नहीं की जाएगी। अभिभावकों को मासिक/त्रैमासिक शुल्क समय पर जमा करनी होगी। विलंब शुल्क विद्यालय के नियमों के अनुसार लगेगा।

६. नाम कटाना / रद्द करना

विद्यार्थी को निकालने के लिए लिखित सूचना आवश्यक है। एक बार प्रवेश की पुष्टि होने के बाद कोई भी शुल्क वापिस नहीं की जाएगी।

७. अनुशासन व उपस्थिति

विद्यार्थियों से अनुशासन और समयपालन अपेक्षित है। परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम ७५% उपस्थिति अनिवार्य है।

८. अस्वीकरण

विद्यालय शैक्षणिक या अनुशासनिक हित में बिना पूर्व सूचना के किसी भी नियम या नीति में संशोधन करने का अधिकार रखता है।

यह विद्यालय की आधिकारिक प्रवेश नीति है जो अभिभावकों की जानकारी और विधिक प्रयोजन हेतु प्रकाशित की गई है।

Undertaking / Admission Declaration

For parents' awareness

Parents Interaction

Student Details (for understanding only)

  • Student Name
  • Date of Birth
  • Class Applying For
  • Father's / Mother's Name
  • Residential Address
  • Mobile Number

Declaration (Read Carefully)

I hereby declare that the information furnished by me in the admission form is correct to the best of my knowledge and belief. I shall abide by the rules and regulations of S.D. Girls Sr. Sec. School and ensure that my ward maintains good conduct, punctuality and regularity. I understand that the decision of the school authorities regarding admission, fee, or discipline will be final and binding.

I agree that the school shall not be responsible for any mishap or accident occurring during school hours or any school activity conducted outside the premises. I have read the Admission Policy and Undertaking and fully agree to all the terms mentioned therein.

Signature of Parent/Guardian: ______________________

घोषणा / प्रवेश प्रपत्र

केवल जानकारी हेतु

Agreement Photo

विद्यार्थी विवरण (केवल जानकारी हेतु)

  • विद्यार्थी का नाम
  • जन्म तिथि
  • जिस कक्षा में प्रवेश चाहिए
  • पिता / माता का नाम
  • निवास पता
  • मोबाइल नंबर

घोषणा (ध्यानपूर्वक पढ़ें)

मैं यह घोषित करता/करती हूँ कि प्रवेश प्रपत्र में दी गई सभी जानकारी मेरे ज्ञान और विश्वास के अनुसार सही है। मैं एस.डी. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी नियमों और अनुशासन का पालन करूंगा/करूंगी तथा यह सुनिश्चित करूंगा/करूंगी कि मेरा बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आए और अनुशासित रहे।

मैं यह भी स्वीकार करता/करती हूँ कि विद्यालय परिसर के भीतर या विद्यालय गतिविधियों के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में विद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। मैंने प्रवेश नीति और घोषणा-पत्र पढ़ लिया है और उसमें वर्णित सभी शर्तों से सहमत हूँ।

अभिभावक / संरक्षक के हस्ताक्षर: ______________________